Site icon Infoan News

26 January Republic Day 2026 : History, क्यों मनाते हैं, कब मनाते हैं और कैसे मनाते है जानिए

26 January Republic Day 2026 : History In Hindi Infoan News

26 January Republic Day 2026 : History In Hindi

हम भारतीय आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे गर्व और राष्ट्रीय भावना के साथ मना रहे हैं। हर साल 26 जनवरी के दिन भारतीय इतिहास में एक खास दिन होता है क्योंकि इसी दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ और देश ने स्वयं को एक संपूर्ण गणतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। गणतंत्र दिवस एक केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं जबकि यह भारत का संवैधानिक, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों का प्रतीक है। यह दिन हमें एहसास दिलाता है कि भारत की असली ताकत- संविधानिक व्यवस्था और जनता की भागीदारी में निहित है।

26 January Republic Day : गणतंत्र दिवस का ऐतिहासिक महत्व

भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली लेकिन आजादी के बाद देश के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती थी सशक्त संविधान का निर्माण होना।

भारत के संविधान को लगभग 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन की कड़ी मेहनत के बाद संविधान सभा में भारत के संविधान को 1950 में लागू कर दिया गया।

26 जनवरी 1949 को संविधान अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इस पूरे भारत देश में संविधान को लागू किया गया। इसी ऐतिहासिक क्षण के साथ भारत के संपूर्ण संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना।

संविधान निर्माता : 26 जनवरी | 26 January

भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर हैं जिनके नेतृत्व में यह विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान बना। यह संविधान हर नागरिक को :-समानता, स्वतंत्रता, न्याय, धर्म की आजादी, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसी मूल अधिकार प्रदान कराता है।

गणतंत्र दिवस का समारोह: कर्तव्य पथ की दिव्य परेड

हर वर्ष राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड को कराया जाता है।

इस परेड में भारत की : सैनिक शक्ति, सांस्कृतिक विविधता, तकनीक प्रगति, राष्ट्रीय एकता का एक गजब प्रदर्शन देखने को मिलता है।

परेड का प्रमुख झलक

• तीनों सेनाओं (थल, जल, वायु) की झांकी

• आधुनिक मिसाइलें, टैंक और रक्षा उपकरण

• विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां

• NCC और स्कूली बच्चों की भागीदारियां

यह परेड पूरी दुनिया को भारत की सुरक्षा क्षमता और सांस्कृतिक विरासत का संदेश देती है।

पद्म पुरस्कार और वीरता सम्मान

गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के विशिष्ट नागरिकों को :

• पद्म विभूषण,

• पद्म भूषण,

• पद्म श्री

के सम्मान से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार कला, विज्ञान, चिकित्सा, समाजसेवा, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में मुख्य योगदान के लिए दिया जाता है। इसके साथ ही वीरता पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है। जिनमें देश की रक्षा करते हुए साहस दिखाने वाले सैनिकों और नागरिकों को सम्मानित किया जाता है।

संविधान और नागरिकों की भूमिका

गणतंत्र दिवस हमें सिर्फ अधिकारों की याद थोड़ी न दिखाता है बल्कि हमारे कर्तव्यों को भी दर्शाता है। भारतीय संविधान के अनुसार हर एक नागरिक का कर्तव्य यह है कि :-

• वह संविधान का सम्मान करे ।

•राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान की गरिमा बनाए रखें।

•देश की एकता और अखंडता की रक्षा करें।

•सार्वजनिक संपति की सुरक्षा करे।

• समाजिक भेदभाव बनाये रखे

•एक मजबूत लोकतंत्र तभी संभव है जब भारत के सभी नागरिक जागरुक, जिम्मेदार और ईमानदार रहें।

लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां सभी नागरिकों को

• सरकार चुनने की शक्ति

• मतदान के अधिकार

• अपनी बात रखने की आजादी मिली हुई है ।

• गणतंत्र दिवस लोकतंत्र को मजबूत करने में और लोकतंत्र संस्थाओं पर विश्वास को दोहराने का मौका प्रदान करता है

युवाओं के लिए प्रेरणा का दिन

26 जनवरी का दिन खास तौर पर युवाओं के लिए प्रेरणादायक होता है।

युवाओं से उम्मीद की जाती है कि

• देश की प्रगति की भागीदारी रहे

• शिक्षा और तकनीक का सही उपयोग करे

• सामाजिक समस्याओं के खिलाफ आवाज़ उठाए

• युवा शक्ति ही भारत को विकसित राष्ट्र और आत्मनिर्भर बना सकती है।

भारत की पहचान वैश्विक मैच पर

आज भारत ना केवल जनसंख्या के लिहाज से बड़ा है, बल्कि –

• अंतरिक्ष विज्ञान,

• डिजिटल तकनीक

• स्टार्टअप इकोसिस्टम

• वैश्विक कूटनीति में भी अपना मजबूत पहचान बना चुका है।

गणतंत्र दिवस का संदेश

संविधान हमलोगों को अधिकार देता है लेकिन देश को मजबूत हमलोगों का कर्तव्य बनाते है यह दिन हमलोगों को आत्ममंथन देता है कि हम अपने देश के लिए क्या करते हैं।

गणतंत्र दिवस 2026: संकल्प का दिन है।

इस गणतंत्र दिवस 2026 को आइए हमलोग संकल्प लेते है कि

• हमलोग संविधान के बनाए हुए नियमों का पालन करेंगे।

• भ्रष्टाचार और भेदभाव का विरोध करेंगे।

• भारत को एक मजबूत, सुरक्षित और विकसित देश बनाएंगे ।

गणतंत्र दिवस भारत की लोकतांत्रिक का उत्सव का दिन है। यह दिन हमलोगों को अतीत पर गर्व, वर्तमान को समझने और भविष्य को बेहतर बनाने का प्रेरणा देता है। 26 जनवरी केवल तारीख नहीं बल्कि भारत की आत्मा का उत्सव है।

हम सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

Infoan News

Exit mobile version